पश्चिम मेदिनीपुर 31 मार्च (आरएनएस)। साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से रद्द की गई कई दूरगामी ट्रेनों को फिर से चलाने का ऐलान किया गया है। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पहले से बंद पड़ी शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनेस (एलटीटी) मुंबई रूट की कई ट्रेनों को निर्धारित समय के अनुसार दोबारा शुरू किया जाएगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, 18030 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक संचालित होगी। वहीं, 18029 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक यात्रियों को सेवा देगी। इसके अलावा, 12101 एलटीटी मुंबई–शालीमार एक्सप्रेस और 12102 शालीमार–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस पूरे अप्रैल महीने में अलग-अलग तिथियों पर चलाई जाएंगी। रेल प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इन ट्रेनों के बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सेवाएं फिर से शुरू होने पर यात्रियों में खुशी का माहौल है और यात्रा सुविधाएं पहले की तरह सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

