पश्चिम मेदिनीपुर 31 मार्च (आरएनएस)। जिले में खडग़पुर–बालेश्वर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बार फिर सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बांधगढ़ा के पास एक आम से लदी तेज रफ्तार लॉरी ने एक पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन पलट गया। हालांकि, गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खडग़पुर की ओर जा रही आम से भरी लॉरी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वैन पास के एक पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही नारायणगढ़ थाना पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

