प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
केशव सल्होत्रा, जगदलपुर 31 मार्च (आरएनएस) भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल स्थानीय वाटर फ्रंट सोसाइटी में अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला संगठन के तत्वावधान में भव्य धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मंगलाचरण एवं गणेश वंदना की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता को रोचक बनाने हेतु तारिका कोचर, याशी टाटिया एवं दीपिका मालू ने गीतों के माध्यम से विशेष प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू लुंकड़, पायल लुंकड़ एवं सुनीता बाफना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती रितु लूनिया ने अपने संबोधन में भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। समाज के महासचिव अनिल कागोत ने महावीर जयंती के आगामी आयोजनों की जानकारी प्रदान की। अंत में पवन मोदी ने समाज की तरफ़ से एवं खरतरगच्छ महिला मंडल से श्वेता लूनिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रितु लूनिया, संतोष दुग्गड़, निशा बोथरा, मंजू दुग्गड़, श्वेता बरड़िया, निशा कोचर, मौली दुग्गड़, सीमा टाटिया, डॉली बुरड़, प्रियंका बाफना, शर्मिला दुग्गड़, किरण ललवानी,कविता दुग्गड़ एवं किरण टाटिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में भाग्यशाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन भंवर बोथरा, पारसमल कागोत, विमल बोथरा, जसराज बाफना, प्रकाश बाफना एवं मनोहर लूनिया ,देवीचंद संचेती, नरेंद्र ढेलड़िया, संदीप पारख, विपिन बोथरा, विनोद बैद, संजय मिन्नी ,पवन मोदी, देवेंद्र टाटिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


