रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार पर हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर षडय़ंत्र कर फांसी लगाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव जौरसी जबरदस्तपुर निवासी मोहम्मद इरफान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हुस्नजहां का निकाह 27 फरवरी 2025 को अबुबकर निवासी ग्राम गढी संघीपुर, लक्सर व हाल गांव जौरासी जबरदस्तपुर से की थी। आरोप है कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

