रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। फॉनिक्स विश्वविद्यालय में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के समापन पर योग सत्र के माध्यम से छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इन सत्रों ने प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन और एकाग्रता विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने सामुदायिक क्षेत्रों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। शिविर के दौरान कुलपति डॉ. मनीष पांडे ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। छात्रों को निरंतर सामुदायिक सेवा के नेक प्रयासों में लगे रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान रजिस्ट्रार अमित गौतम, निदेशक डॉ. भुवनेन्द्र चौधरी, सीओई डॉ. चिराग शर्मा, डीन डॉ. संग्राम बाना, न्नी सैनी, रवि कश्यप, प्रियंका, तनीशा ठाकुर, आलोक कुमार, कनिका आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

