ऋषिकेश,31 मार्च (आरएनएस)। ऋषिकेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से होटल, रेस्टोरेंट और टिफिन सेवाएं ठप होने की कगार पर हैं। जिससे पर्यटन व्यवसाय और स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बुकिंग के बाद भी सात से आठ दिन बाद गैस सिलेंडर घर तक नहीं पहुंच रहा है, जिसके चलते लोग इंडक्शन चूल्हे खरीदने को मजबूर हैं। नगर क्षेत्र में स्थानीय लोग गैस किल्लत से लगातार परेशान हैं। बुकिंग के बाद भी उनके घरों तक सात-सात दिन तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। वे गैस एजेंसी कार्यालय पहुंच रहे हैं तो उन्हें संचालक घर पर ही डिलीवरी का भरोसा देकर लौटा रहे हैं। एजेंसियों पर भीड़ तो पहले के मुकाबले कम हुई है मगर आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानियां बरकरार हैं। वहीं, इसी तरह की परेशानियों को लेकर दून मार्ग, आशुतोष नगर, नेपाली फार्म और भरत विहार क्षेत्र में भी एजेंसियों के कार्यालय पर लोग जुटे दिखे। ऋषि गैस एजेंसी संचालक सुनील सेमवाल ने बताया कि करीब एक हजार का बैकलॉग है। क्षेत्र की अन्य नौ एजेंसियों में भी इसी तरह की बैकलॉग की समस्या संचालकों ने बताई। अंकुर गैस एजेंसी के प्रबंधक जगमोहन सकलानी ने बताया कि घरेलू गैस की लगातार होम डिलीवरी हो रही है। अब कॉमर्शियल सिलेंडर भी उपलब्ध करवाये जा रहे है। कंपनियों से भी लगातार सिलेंडर सप्लाई होने से दिक्कत कम हो रही है।ऋषिकेश में इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ीऋषिकेश में एलपीजी गैस किल्लत के कारण इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते दुकानदारों ने इंडक्शन चूल्हों के दाम बढ़ा दिए हैं। रसोई गैस न मिलने पर इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश भट्ट ने बताया कि इंडक्शन चूल्हे और डीजल भट्टी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। हरदिन इंडक्शन चूल्हे बिक रहे है। गैस न मिलने से हर दिन दस से बीस चूल्हे बिक रहे हैं।कोटएजेंसियों की निगरानी की जा रही है। गैस आपूर्ति के लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल नियमित रूप से एजेंसियों तक स्टॉक पहुंच रहा है। किसी भी तरह की दिक्कत पर संबंधित व्यक्ति टोल फ्री नंबर के अलावा उनसे भी शिकायत कर सकता है। ऋषिकेश में लगातार गैस वितरित होने से हालात सामान्य हो रहे है।-योगेश मेहरा, एसडीएम, ऋषिकेश
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

