ऋषिकेश,31 मार्च (आरएनएस)। चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल में वार्षिक गृह परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, द होटल अमेरिस के संचालक अक्षत गोयल, नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कुसुम कंडवाल ने कहा कि वार्षिक परीक्षाएं बच्चों के वर्ष भर की तपस्या का फल दर्शाती है। वार्षिक परिणाम से बच्चों को अपनी शैक्षिक स्थिति का पता चलता है और वे आगे भविष्य में अपने आप को और बेहतर करने की तैयारी करते हैं। शिशु वर्ग में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे लाभांश ,यस गुप्ता,अदिति दास, प्राइमरी वर्ग के सुप्रिया, सम्राट गोयल, देवांशी चौहान और जूनियर वर्ग में तुषार वर्मा, शिवम, शिवांशु शर्मा को सम्मानित किया गया। मौके पर मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव राजीव थपलियाल, विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रमोद कुमार शर्मा, धनीराम बिंजौला, आशीष, विद्यालय बोर्ड कमेटी की अध्यक्षा रंजू शर्मा, मोनिका अरोड़ा, वीना पुरोहित, रेणु शर्मा, पुष्पा चौहान, शिवानी, कनक गुप्ता, अर्चना पांडे, प्रमोद राजभर, तुषार बैनर्जी, सन्तोष कुमार, आयुष शर्मा, अंजली शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

