जांजगीर-चांपा, 31 मार्च (आरएनएस) जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राहौद पुलिस सहायता केंद्र और शिवरीनारायण थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी किशन कुमार जांगड़े (23 वर्ष), निवासी पेंड्री थाना पामगढ़, मोटरसाइकिल से अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.600 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2600 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। साथ ही एक हीरो ॥स्न डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। अभियान के तहत जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण राजीव श्रीवास्तव, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी रामप्रसाद बघेल सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

