बलौदाबाजार 1 अप्रैल 2026(आरएनएस) थाना सुहेला क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा वार करते हुए पुलिस ने “समाधान सेल” से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर दो शराब कोचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, कार्रवाई इतनी सटीक रही कि आरोपी संभल भी नहीं पाए और मौके से ही 96 पाव देशी मसाला शराब समेत पकड़े गए, पूरी घटना 30 मार्च 2026 की है जब समाधान हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि ग्राम धोबनीडीह मेनरोड ब्रेकर के पास अवैध शराब बिक्री के लिए परिवहन किया जा रहा है, सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस टीम एक्टिव हुई, इलाके की घेराबंदी की गई और संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से ₹9600 कीमत की 96 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई, साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल CG22 R5991 भी जब्त कर ली गई, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन पाटले (23 वर्ष) और कौशल कुमार पाटले (26 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम डिग्गी थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई, पुलिस ने तत्काल दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, इस पूरी कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में चल रही “समाधान सेल” की अहम भूमिका रही, जो आम जनता की सूचना को सीधे एक्शन में बदल रही है और लगातार अपराधियों की धरपकड़ में कारगर साबित हो रही है, पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए दें, ताकि अपराध पर समय रहते लगाम लगाई जा सके,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

