नालंदा 01 April, (Rns) । नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। अब मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में एक पंडा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और अव्यवस्था फैलाने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इस मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें 20 नामजद और 20 अज्ञात आरोपी शामिल हैं।
पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है

