लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के साथ उनकी मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।भेंट के उपरांत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ग्राम्य विकास से जुड़े समस्त उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रगति तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

