लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापार जगत से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की पक्षपातपूर्ण नीतियों के कारण देश के व्यापार जगत में असंतुलन की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि कई कारोबारियों को वैध तरीके से प्राप्त सौदों से वंचित किया जा रहा है, जिसके विरोध में व्यापारी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं और अन्य बड़े कारोबारी भी उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की एकतरफा नकारात्मक नीतियों की वजह से देश में आर्थिक असंतुलन बढ़ रहा है। साथ ही विदेशी निवेशकों का विश्वास भी कमजोर हो रहा है, क्योंकि उन्हें यह आशंका हो रही है कि जब देश के भीतर ही व्यापारियों के साथ भेदभाव हो रहा है, तो विदेशी निवेशकों को भी इसी तरह की अनुचित व्यापारिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भारतीय व्यापार जगत के बीच कटुता का माहौल बनने की आशंका बढ़ रही है, जो भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने विचारक क्रड्डद्व रूड्डठ्ठशद्धड्डह्म् रुशद्धद्बड्ड के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पक्षपात के कारण उत्पन्न असमान अवसर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को प्रतिद्वंद्विता में बदल देते हैं, जिससे उद्योग और व्यापार की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है।अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति का असर छोटे उद्योगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर सबसे अधिक पड़ता है, जिससे रोजगार के अवसर घटते हैं और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए सभी को समान अवसर मिलना आवश्यक है।उन्होंने व्यापार जगत से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि समान अवसर और पारदर्शी नीतियां ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकती हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

