लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस )। मोहनलालगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीडि़ता को सकुशल बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार थाना मोहनलालगंज क्षेत्र की एक महिला ने सूचना दी थी कि 07 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई। जानकारी करने पर पता चला कि राजेश कुमार नामक युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। इस संबंध में थाना मोहनलालगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 01 अप्रैल 2026 को मऊ नहर पुलिया क्षेत्र से आरोपी राजेश कुमार पुत्र कमलेश राम, निवासी जितवारपुर थाना सराय रंजन जिला समस्तीपुर (बिहार), उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ पीडि़ता भी मौजूद मिली, जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस उपायुक्त मोहनलालगंज के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज की टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

