लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस )। इटौंजा थाना पुलिस ने पीआरवी कर्मियों के साथ अभद्रता करने और विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।पुलिस के अनुसार 01 अप्रैल 2026 को थाना इटौंजा पुलिस टीम अर्जुनपुर क्षेत्र में मौजूद थी, तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कल्याणपुर में कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 29 मार्च 2026 को पीआरवी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी पुन: वादी श्रवण कुमार के रिश्तेदार रामविलास के साथ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर विवाद कर रहे थे।पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी नहीं माने और उग्र होकर झगड़े पर आमादा हो गए। शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ निर्मल (उम्र लगभग 28 वर्ष) तथा भूपेन्द्र (उम्र लगभग 30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना इटौंजा, को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, कांस्टेबल राहुल चौधरी तथा कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

