लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस )। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने लखनऊ से बलिया जाते समय गाजीपुर जनपद के महड़ौर मार्ग पर विद्युत व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे और आबादी वाले क्षेत्रों में लटके एवं अव्यवस्थित विद्युत तारों को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे आमजन की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताया।मंत्री ने मौके पर ही वाहन रुकवाकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थानों पर विद्युत तार अत्यंत नीचे झूलते हुए पाए गए, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इस पर उन्होंने तत्काल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक स्द्धड्डद्वड्ढद्धह्व ्यह्वद्वड्डह्म् से फोन पर वार्ता कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्युत व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र के सभी लटके, जर्जर एवं अव्यवस्थित तारों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बताया गया कि मंत्री ्र. ्य. स्द्धड्डह्म्द्वड्ड बलिया जनपद के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मार्ग में दिखी इस गंभीर समस्या को उन्होंने नजरअंदाज नहीं किया और तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विद्युत लाइनों के रखरखाव को प्राथमिकता पर लिया जाए, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां आबादी और आवागमन अधिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

