लखनऊ 1 अप्रैल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहरवासियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित किया जाने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवसÓ इस बार निर्धारित तिथि प(आरएनएस )र आयोजित नहीं किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि अप्रैल माह के प्रथम शुक्रवार को पडऩे वाले सार्वजनिक अवकाश के कारण कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है।नगर निगम की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवसÓ का आयोजन नगर निगम मुख्यालय लालबाग में प्रात: 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक किया जाता है। इस दौरान नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका समाधान प्राप्त करते हैं।नगर निगम के अनुसार अप्रैल 2026 के प्रथम शुक्रवार, 03 अप्रैल को त्रशशस्र स्नह्म्द्बस्रड्ड4 के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी कारण निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेगा। नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में अब यह कार्यक्रम आगामी शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।इस समाधान दिवस में मुख्य रूप से गृहकर निर्धारण, जीआईएस सर्वे से संबंधित शिकायतें, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नगर निगम सेवाओं से जुड़े मुद्दों का निस्तारण किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘सम्पूर्ण समाधान दिवसÓ में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं, जिससे उनकी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

