प्रयागराज1 अप्रैल (आरएनएस)। श्री नाट्य फाउंडेशन की लोक नृत्य प्रस्तुति चरनदास चोर का मंचन आज किया गया। इस प्रस्तुति के नाटककार लेखक हबीब तनवीर हैं। भाषा परिवर्तन एवं गीत राजा अवस्थी तथा परिकल्पना एवं निर्देशन मो0 मुस्तकीम सलमानी द्वारा किया गया।
नाटक चरनदास चोर एक प्रभावशाली प्रेरणादायक नाटक है, जो समाज को गहरी सीख देता है। यह प्रस्तुति विशेष रूप से उन लोगों के लिए संदेश लेकर आई, जो अपने निजी फायदे के लिए झूठ का सहारा लेते है और समाज में बिगाड़ करते है जिससे इंसान का इंसानियत और रिश्तों से भरोसा उठता जा रहा है। नाटक ने यह दर्शाया कि अपने वचनों और सच्चाई का सम्मान करने से व्यक्ति योगी का स्थान पा लेता है। कहानी चरनदास चोर राजस्थान की मशहूर लोक-कथा पर आधारित है, जिसमें चरन दास चोर और हवलदार के बीच चूहा-बिल्ली का खेल जारी है। हवलदार पकड़ लेता है फिर भी चरन दास उसको चकमा देकर भाग जाता है।
नाटक में मोहित यादव, दीपा यादव, अरुण विश्वकर्मा, खुशी वर्मा, तारीख इक़बाल, राकेश चौधरी, अशोक लाल, आदित्य, आनन्द शर्मा, अंकुर सक्सेना, मुस्तकीम सलमानी, तमन्ना सिंह, मौसमी गुप्ता, धनराज बाजपेई, प्रदीप कुमार मित्रा, अनील मिश्रा, प्रदीप कुमार मित्रा, अभिषेक अरुन ने सशक्त अभिनय कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

