प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। अटल आवासीय विद्यालय बेलहट कोरांव प्रयागराज के प्रधानाचार्य गोपाल कान्त ने बनियान में ही आफिशियल बैठक कर डाली। जिसकी एक फोटो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। प्रधानाचार्य पीटीसी सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। वहीं इस मामले की जानकारी जब क्षेत्र के लोगों को हुईं तो इसका विरोध किया।
लोगों का आरोप है कि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से नहीं चल रहा है। गरीब और दलितों के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं रहता। पढ़ाई लिखाई की शिकायत करने जब अभिभावक जाते हैं, तो प्रधानाचार्य किसी की नहीं सुनते और उलटे जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल करते है। यह भी आरोप है कि एक दलित कि पुत्री प्रधानाचार्य की लापरवाही के चलते परीक्षा से वंचित रह गई। स्थानीय लोगों ने प्रिंसिपल को हटाने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

