मजदूरों के गुलामी के दस्तावेज है चारो श्रमिक कोड बिल- मनोज पांडेय
प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। केंद्रीय ट्रेंड यूनियंस और इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज भारतीय रेलवे से सभी जोनों, उत्पादन इकाइयो में न्यू पेन्शन स्किम, चार श्रम सहिंता और निजीकरण एवं निगमीकरण का ज़ोरदार विरोध कर प्रदर्शन किया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व रेलवे कर्मचारियों ने प्रयागराज जं हाबडा इंड पर न्यू पेन्शन स्किम एवं चारों श्रमिक कोड बिल के विरोध में शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीक़े बाह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड मनोज पाण्डेय ने कहा कि चारों श्रमिक कोड़ बिल आधुनिक ग़ुलामी के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा वर्षों के संघर्ष और शहादत के बाद जो कानून मजदूरों के हित में बनाए गए थे उन्हें देश बेचवा सरकार कारपोरेट घरानों के पक्ष में खत्म करके चार श्रमिक कोड़ बिल 2020 बनाई है इन चारों श्रम संहिता जिसे आज से देश भर में लागू किया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ कमल उसरी ने कहा कि पूर्व में मजदूरों कर्मचारियों के हित के लिए जो कानून बनाए गए थे उनमें से 29 केंद्रीय कानूनों का स्वतंत्र अस्तित्व स्वत: समाप्त हो गया। शेष 15 कानूनों में बदलाव किया है।
विरोध प्रदर्शन का संचालन नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉमरेड शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया और अध्यक्षता नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कॉमरेड संजय तिवारी ने किया, विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कॉमरेड मनोज पाण्डेय, डॉ कमल उसरी, कॉमरेड संजय तिवारी, श्रीमती सुधा देवी जोनल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सैय्यद इरफ़ात अली ,संदीप सिंह, दीपक कुमार , सुनील गुप्ता , गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, राजू यादव, , पी एन सिंह, पीयूष सोनी, सिद्धार्थ शर्मा, इफ़्तेख़ार अहमद , राजकुमार , सुनील आर्यन आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

