पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग
प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएमओपीएस एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आवाहन पर अटेवा प्रयागराज इकाई ने आज एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान हजारों की संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों, विभागों, कार्यस्थलों तथा विद्यालयों में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी एवं प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सैय्यद दानिश इमरान, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कन्नौजिया, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी संजय पटेल, जिला संयोजक जीतू भाई एवं जिला महामंत्री आर.के. यादव ने संयुक्त बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में आज ही के दिन जबरन एनपीएस लागू किया गया था, जिसका अटेवा लगातार विरोध करता आ रहा है।
इसी क्रम में कर्मचारी नेता एवं मीडिया प्रभारी अटेवा प्रयागराज रविशंकर मिश्र ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, तो कर्मचारियों को इससे वंचित रखना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
कुंभनगरी प्रयागराज में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक व्यापक रूप से यह विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में लोक निर्माण विभाग सहित 72 विभागों के संगठनों ने इस विरोध कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में फूलचंद यादव, नीलम सिंह, अंजना सिंह, पुष्पलता सिंह, अंजली अत्री, उपेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सिंह, डी पी यादव,दीपा सिंह, आरती सिंह, प्रीति ब्रिज, अंजुला दास, शशिकांता, अनुराग पांडे, सुरेश यादव, देवराज सिंह, अमर यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजीव यादव, अरुण कुमार, मो. जीशान, अशोक, ललित, पुष्पराज, अमरेंद्र सिंह, राजेश खरे, राजेश राव, रत्नेश, जितेंद्र शर्मा, कमलेश सिंह, रिजवान, अरविंद, राम सुफल वर्मा, लाल जी पाल, मुकेश, राजेंद्र केसरवानी, ध्रुव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

