प्रयागराज 1 अप्रैल (आरएनएस)। बाबा कालेश्वर नाथ महादेव मंदिर का 20 वां
दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि
कार्यक्रम का शुभारंभ 3 अप्रैल को पंडित महेश चंद्र त्रिपाठी के द्वारा प्रात: 8:00 बजे खुशहाल पर्वत अतरसुईया स्थित बाबा कालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक के साथ आरंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुबह 11:00 बजे अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। 4 अप्रैल को शाम 6:00 बजे भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन एवं महा आरती की जाएगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर हजारों भक्तगण शामिल होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

