टीएमसी-बीजेपी आमने-सामने, तनातनी से माहौल गर्म
रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मेदिनीपुर 1 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के खडग़पुर में चुनावी माहौल के बीच ‘फॉर्म-6Ó को लेकर सियासत गरमा गई है। आज राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के बाहर खडग़पुर के बीजेपी नेता और बीएलए-1 श्री राव को दो बैग भरकर फॉर्म-6 के साथ पकड़े जाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी झड़प हुई। आरोप है कि धक्का-मुक्की के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना को लेकर बुधवार को खडग़पुर सदर से टीएमसी प्रत्याशी प्रदीप सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को खडग़पुर में वोटर बनाने की साजिश कर रही है। उनका दावा है कि श्री राव के पास हजारों की संख्या में फॉर्म-6 थे, जो बाहरी लोगों के नाम मतदाता सूची में जोडऩे के लिए लाए गए थे। प्रदीप सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस साजिश के खिलाफ टीएमसी का विरोध जारी रहेगा और आम जनता से भी आवाज उठाने की अपील की। वहीं, इस संबंध में बीजेपी नेता श्री राव ने कहा की सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि खडग़पुर के कई जेनुइन वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें तेलुगु और अन्य गैर-बंगाली मतदाता शामिल हैं। श्री राव के अनुसार, वे सिर्फ उन्हीं छूटे हुए मतदाताओं के फॉर्म जमा कराने गए थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास केवल 200 से 300 फॉर्म ही थे, न कि हजारों की संख्या में। इस पूरे घटनाक्रम के बाद खडग़पुर में राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है, और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। चुनाव से पहले इस तरह के विवादों ने खडग़पुर की सियासत को और तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि इस मामले में चुनाव आयोग क्या कदम उठाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

