रांची 1 अप्रैल (आरएनएस)। आइडियल इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक डॉ. सुम्बुल आलम को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विमेंस अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।डॉ. आलम ने समाज के प्रति अपनी विशेष जिम्मेदारी निभाते हुए शहीदों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की सराहनीय पहल की है। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा 9वीं से लेकर प्लस टू तक के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था कर समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।उनके इस प्रयास से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा का अवसर मिल रहा है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

