रांची 1 अप्रैल (आरएनएस)। डॉलर लहर इस गर्मी के मौसम में एक नये अभियान के साथ उत्साह बढ़ा रहा है, जो हास्य, कल्पना और एक अप्रत्याशित ‘साइ-फाईÓ मोड़ का अनूठा मिश्रण है। जैसे ही इनरवियर श्रेणी अपने सबसे व्यस्त सीजन में प्रवेश कर रही है, ब्रांड एक हाईवे ढाबे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिलचस्प कहानी लेकर आया है- जहाँ एक साधारण रात असाधारण मोड़ लेती है। इस अभियान के माध्यम से डॉलर लहर खुद को एक भरोसेमंद ‘डेली एसेंशियलÓ के रूप में मजबूती से स्थापित करता है, जिसे एक मनोरंजक और यादगार कहानी के जरिए पेश किया गया है। ब्रांड अभियान और इसके ब्रांड एंबेसडर के बारे में डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, विनोद कुमार गुप्ता ने कहा, सैफ अली खान के साथ हमारे जुड़ाव ने ब्रांड को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी हाजिर जवाबी और साख पुरुष दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है और यही जुड़ाव हमारे व्यापार की बढ़त में तब्दील हुआ है। इस साझेदारी की सबसे खास बात यह है कि उनका व्यक्तित्व हमारे ब्रांड की सोच के साथ पूरी तरह मेल खाता है, इसलिए इस साथ को आगे बढ़ाना हमारे लिए एक बहुत ही स्वाभाविक कदम था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

