राँची 1 अप्रैल (आरएनएस)। झारखण्ड ग्रामीण बैंक के 8वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, राँची द्वारा एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की गई। बूटी मोड़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में बैंक के सेवारत एवं सेवानिवृत्त बैंककर्मियों तथा ग्राहकों के लिए ‘भगवान महावीर मनिपाल हॉस्पिटल, राँचीÓ के सहयोग से एक दिवसीय ‘नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरÓ का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य आकर्षण एवं जाँच सुविधाएँ: इस विशेष अवसर पर अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा बैंककर्मियों की विभिन्न स्वास्थ्य जाँचें की गईं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थीं:
* नेत्र जाँच
* लिवर फ़ाइब्रोस्कैन
* ईसीजी
* ब्लड प्रेशर एवं रैंडम ब्लड शुगर की जाँच
विशेषज्ञ परामशर्:
जाँच प्रक्रियाओं के समापन के बाद एक विशेष स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया। इसमें भगवान महावीर मनिपाल अस्पताल के सुप्रसिद्ध कंसलटेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धनंजय कुमार ने बैंककर्मियों को संबोधित किया। डॉ. कुमार ने वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली (रुद्बद्घद्गह्यह्ल4द्यद्ग) से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के जोखिमों, उनसे बचाव के तरीकों और उनके प्रभावी निराकरण पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने हृदय स्वास्थ्य और स्वस्थ दिनचर्या के प्रति उपस्थित सभी कर्मियों को जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ ग्राहकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार वर्मा के द्वारा भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ कर्मियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

