बागेश्वर,01 अपै्रल (आरएनएस)। जिले के कपकोट क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग अब जोर पकडऩे लगी है। स्थानीय निवासी हरीश कपकोटी ने इस मांग को मजबूती देते हुए एक अनोखा संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि कपकोट में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना होती है, तो वह मृत्यु के बाद अपना शरीर उसी मेडिकल कॉलेज को दान करेंगे। क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में हरीश कपकोटी का कहना है कि कपकोट जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में लोगों को हल्द्वानी या दिल्ली जैसे दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन के साथ कई बार मरीजों की जान पर भी बन आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

