चम्पावत,01 अपै्रल (आरएनएस)। एसएसबी की पंचम वाहिनी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान वाहिनी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। चम्पावत में बुधवार को एसएसबी पंचम वाहिनी का स्थापना दिवस मनाया गया। कमांडेंट सुरेंद्र कुमार ने वाहिनी के इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान वाहिनी परिसर में तमाम खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। जलेबी रेस में रेहांश, चीरू व वेदांत विजेता बने। चम्मच दौड़ में कुंज बलयान, आकृति व अर्णव पहले तीन स्थान पर रहे। बालकों की 60 मीटर रेस में बिराज, प्रतीक व प्रत्यक्ष अव्वल रहे। बालिका में अनुष्का, प्रिंसी व दक्षता विजेता बनी। म्यूजिकल चेयर में अश्विनी, सोनम कटोच और मनोरमा पहले तीन स्थान पर रहीं।रस्साकसी में जवानों ने अधिकारियों की टीम को हराया। वॉलीबॉल में टीम ए ने टीम बी को हराया। विजेता टीम को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट शिवराम, चंद्रशेखर सी पाटिल व नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट अजित सूर्यकांत और सहायक कमांडेंट डॉ.तेस्वांग डोलमा समेत तमाम अधिकारी और बल कार्मिक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

