चम्पावत,01 अपै्रल (आरएनएस)। लोहाघाट में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। मांग माने जाने तक कार्य बहिष्कार पर रहने की बात कही। बुधवार को लोनिवि कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल कालाकोटी के नेतृत्व में जिले के इंजीनियरों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। कार्य बहिष्कार में जल निगम, जल संस्थान के समस्त अभियंताओं ने भी प्रतिभाग किया गया। वक्ताओं ने तीन प्रोन्नति या प्रोन्नतमान देने, प्रथम 10 वर्ष में 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष के बाद 6600 ओर 26 वर्ष के बाद 8700 ग्रेड पे देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, जल संस्थान व निगम का राजकीयकरण करने, उरेडा विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं को 4200 के स्थान पर 4600 ग्रेड पे देने की मांग की। विरोध जताने वालो में किशोर सिंह राठौर, वीरेंद्र बोहरा, प्रेम प्रकाश, दीपा पांडेय, प्रशांत वर्मा, प्रबुद्ध शर्मा, मनोज ओली, प्रमोद वर्मा, देवेश कुमार, दीपा मेहता, ज्योति टम्टा, हरीश कुमार, संदीप कुमार, परमानंद पुनेठा, सचिन आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

