रुद्रपुर,01 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने मंगलवार को करीब तीन साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तार कर अभियान चलाया गया है। इसके तहत पुलिस ने वारंटी अशोक पाल पुत्र महेश पाल निवासी वसुन्धरा ग्रीन गंगापुर रोड फुलसुंगी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के लिए एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुए है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

