रुद्रपुर,01 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार रात पुलिस टीम आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम अमन कुमार पुत्र रामरतन निवासी वार्ड दो ट्रांजिट कैंप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

