रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीम ने पिरान कलियर, रुड़की रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लावारिस वस्तुओं की तलाश के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यात्रियों के सामान की भी गहनता से जांच की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीम ने गुरुवार को दरगाह परिसर में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। इस दौरान जायरीनों के सामान की भी बारीकी से जांच की। साथ ही जायरीनों से किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाने और सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके बाद टीम ने रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर यात्रियों के सामान की जांच की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

