रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलौर में प्राचीन महादेव महाराज मंदिर में भक्तों ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया। इसके बाद मंगल स्नान, संकट मोचन हवन और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। भोग में शामिल केक सेरेमनी ने पूरे वातावरण को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारेमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित विनोद बडोला ने कार्यक्रम विधि विधान के साथ संपन्न कराए। इस दौरान अमित गोयल, शालू गोयल ने आहुति दी।इस दौरान मोहित बंसल ग्रुप, प्रियंका, चंचल, नितिन, आकाश दीप गौतम, आशीष, रोहित आदि मौजूद रहे। वहीं, भगवान श्री रामलीला भवन पर श्री बालाजी जन्मोत्सव समिति ने संकट मोचन हवन, फूलों की होली और भंडारे का आयोजन किया। भक्तों ने फूलों से बालाजी महाराज को होली खेली। इस मौके पर कालूराम गर्ग, गब्बर रावत, रामकुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

