रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। ईद के बाद पडऩे वाली दूसरी जुमेरात पर गुरुवार को भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे। जायरीनों की भीड़ होने की वजह से स्टील गाटर पुल के सामने लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात शुरू करवाया। कलियर में जुमेरात के मौके पर भारी संख्या में जायरीन साबिर पाक की दरगाह पर जियारत करने आते हैं और मन्नतें मांगते हैं। ईद के बाद पडऩे वाली दूसरी जुमेरात होने की वजह से दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब आदि दरगाहों पर कई दिनों से जायरीन कलियर पहुंचे। गुरुवार को बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि शहरों से ईद-उल-फितर के त्योहार को मनाने के बाद भारी संख्या में जायरीन पिरान कलियर पहुंचे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

