रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। शादी समारोह में भाग लेने गए ग्रामीण की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायसी गांव निवासी अनिल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दो दिन पूर्व रायसी स्थित एक शादी में शामिल होने गया था। उसने बाइक बरात घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद वह वापस आया तो बाइक गायब थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

