रुड़की 2 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस ने एक युवक को 120 प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लक्सर कोतवाली के दरोगा विपिन कुमार व हेड कांस्टेबल मनोज मलिक बुधवार की देर रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 120 नशे के कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कैप्सूल बिक्री के लिए लाया था। उन्होंने बताया कि बोवी कुमार निवासी सेठपुर, लक्सर के खिलाफ केस दर्जकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

