रांची 2 अप्रैल (आरएनएस)। डेटॉल भारत का प्रमुख जर्म प्रोटेक्शन ब्रांड, अपने आइकॉनिक डेटॉल एंटीसेप्टिक लिक्विड के लिए एक नया भावनात्मक कैंपेन लेकर आया है। यह कैंपेन भावनाओं पर आधारित कहानी के जरिए परिवारों के साथ ब्रांड के जुड़ाव को मजबूत करता है और इसकी बेजोड़ सुरक्षा को उजागर करता है। मां की सहज देखभाल की भावना पर आधारित यह कैंपेन एक सरल संदेश देता है मां और डेटॉल जैसी सुरक्षा कोई नहीं देता।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए रेकिट साउथ एशिया के ईवीपी रीजनल डायरेक्टर गौरव जैन ने कहा रेकिट में हम मानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी केवल उत्पाद उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है हम एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए यहां हैं जहां लोग सुरक्षित महसूस करें, संरक्षित रहें और एक-दूसरे की देखभाल करने के लिए सक्षम बनें। डेटॉल इस मिशन के केंद्र में है। इसकी विरासत कई पीढिय़ों तक फैली हुई है और यह भारत के घरों में एक शांत लेकिन भरोसेमंद साथी बन चुका है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो सिर्फ जरूरत के समय ही नहीं, बल्कि भावनात्मक पलों में भी साथ होता है जब मां का सहज भाव जाग उठता है, जब बच्चे के आंसू बहादुरी के पीछे छिपे होते हैं, जब सुरक्षा सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि गहराई से व्यक्तिगत भी होती है। यह कैंपेन उसी नाजुक और मानवीय सच्चाई को दर्शाता है: एक मां बिना कहे ही दर्द को महसूस कर लेती है, और डेटॉल उसे देखभाल और आत्मविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देने की ताकत देता है। मां का सहज भाव और डेटॉल की सुरक्षा मिलकर एक ऐसा रिश्ता बनाते हैं, जिस पर पीढिय़ों से भरोसा किया गया है और आने वाले वर्षों में भी किया जाता रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

