कोरबा,02 अपै्रल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बालको थाना क्षेत्र के तहत बेलाकछार जंगल में दो दोस्तों की एक साथ एक ही पेड़ में फंदे से लटकती लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
दरअसल ग्रामीण सुबह जंगल जाने के लिए निकले तभी उनकी नजर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते शवों पर पड़ी। जहां इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई वही देखते ही देखते ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई युवक की पहचान कार्यवाही होने के बाद इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई जहां वह मौके पर पहुंचे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

