चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। फरहत अली क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में मो. अक़साम अली के नाबाद शानदार ( 101 रन नाबाद, 100 गेंद, सात चौके व तीन छक्के ) शतकीय पारी खेली।
गुरुवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआईसी ने 35 ओवर में 176 रन ( गुलाम कादिर 43, अब्दुल रहमान 25, जियाद अहमद 23 रन, निशांत चतुर्वेदी 3/22, हुजैफा हाड 2/24, आयुष्मान 1/31 पर बनाए। जवाब में फरहत अली क्रिकेट क्लब की टीम ने 34.2 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन ( मो. अक़साम अली 101 नाबाद, रेहान वजहत 50 अविजित रन, मो. युसूफ 2/26, यश राज 1/31 ) पर बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

