प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। कायस्थ पाठशाला क्लब और रेलगांव क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर रविकांत स्मृति सी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में वर्मा क्लब ने 32.5 ओवर में 100 रन (श्रेयांश शुक्ला 29, श्रेय सिंह 19, मंगलेश 17, आर्यन बनर्जी 4/23, सक्षम 2/17, राज रावत 2/24) बनाए। जवाब में कायस्थ पाठशाला क्लब की टीम 12.5 ओवर में एक विकेट पर 103 रन (आर्यन बनर्जी 45 नाबाद, निर्मल सिंह यादव 37 नाबाद, सुजीत सरोज 1/17) बना लिए। मैच में सुधीर सोनकर व मोहम्मद नबी अंपायर एवं आशीष भारतीय स्कोरर रहे।
रेल गांव क्लब ने अपने मैदान पर 35.3 ओवर में 190 रन (शादान अब्बास रिजवी 72, श्रेयस आनंद 39, नैतिक शुक्ला 23, दिव्यांश केसरवानी 4/33, सोम यादव 3/37, अभिनव 2/23) बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम 24 ओवर में 108 रन (प्रख्यात सिंह 25, प्रांजल गुप्ता 22, मोहम्मद अक्षर 5/19, श्रेयस आनंद 23) पर सिमट गई। मैच में अरुण कुमार व तौसीफ शेख अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

