जिलाधिकारी ने पाण्डुलिपियों के चिन्हीकरण हेतु पाण्डुलिपियों के बारे में जानकारी रखने वाले लोगो से अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया
प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के इस अभियान के प्रथम चरण में जनपद प्रयागराज में पाण्डुलिपियाँ चिन्हित की जानी है। उन्होंने पाण्डुलिपियों के बारे में जानकारी रखने वाले लोगो से अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया है, जिससे पाण्डुलिपियों को संरक्षित किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने ज्ञान भारतम् मिशन के उद्देश्यों पर विधिवत प्रकाश डाला, उसके पश्चात् विभिन्न संगठनों/संस्थाओं से आये लोगों ने ज्ञान भारतम् मिशन द्वारा कराये जा रहे पाण्डुलिपि सर्वेक्षण के बारे में अपने अपने विचार रखे। सिविल डिफेन्स के अनिल कुमार गुप्ता Óअन्नू भैया ने बताया कि प्रयागराज जनपद की सीमा से लगे जनपद कौशाम्बी एवं रीवा स्टेट के पास महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियाँ है। उनका सर्वेक्षण एवं संरक्षण नितान्त आवश्यक है। तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित समाज स्वयं में एक पाण्डुलिपि है तथा हमारे पास कई सौ वर्षों के पुराने ग्रंथ व वंशावलियाँ है जो प्राचीन भाषाओं में लिखित है। इसी प्रकार ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के असिस्टेन्ट प्रोफेसर डा0 जमील अहमद, दायराशाह अजमल से पधारे मौलाना शमशेर आजम व सज्जादानशीन फराज फाखरी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग से पधारे आचार्य प्रो0 अनिल प्रताप गिरि, कुन्तक मिश्र प्रधान मंत्री हिन्दी साहित्य सम्मेलन, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज से डॉ0 कल्पना सहाय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संयोजन संस्कृति विभाग प्रयागराज के पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने किया। जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, प्राविधिक सहायक राकेश कुमार वर्मा, प्रा0सहा0 हरिश्चन्द्र दुबे, इलाहाबाद संग्रहालय से डॉ0 संजू मिश्रा, दुकान जी, कनिष्ठ सहायक अजय कुमार मौर्य, मो0 सफीक एवं अभिषेक कुमार सहित जैन समाज के रमेश चन्द्र जैन, शिव शर्मा संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती आशा देवी, डॉ0 आदित्य कुमार सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

