हरिद्वार 2 अप्रैल (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग से मारपीट और छेडख़ानी के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में ही दबोच लिया। कोतवाली ज्वालापुर में एक व्यक्ति ने बुधवार रात तहरीर देकर बताया था कि मूलचंद उर्फ भूला नाम का व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट और छेडख़ानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

