0 ऑपरेशन निश्चयÓ में बॉर्डर पर ही धर दबोचा गया
गरियाबंद, 03 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब 2 अप्रैल 2026 को देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया, मामला उस वक्त सामने आया जब रूष्टक्क टीम नियमित नाका चेकिंग में उड़ीसा के धरमगढ़ की ओर से पैदल आ रहे एक युवक पर संदेह हुआ, युवक के पास एक सफेद प्लास्टिक थैला और काले रंग का पि_ू बैग था, पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम काला कान्हू उर्फ कान्हा टांडी (24 वर्ष), निवासी साल्हेकेला वार्ड नंबर 2, थाना बोडेन जिला नुवापाड़ा उड़ीसा बताया लेकिन बैग और थैले के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, शक गहराया तो पुलिस ने गवाहों के सामने तलाशी ली और जैसे ही बैग खुला, पूरा खेल सामने आ गया, सफेद थैले में 15 किलो गांजा जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये और नीले प्लास्टिक बैग में 10 किलो गांजा जिसकी कीमत 5 लाख रुपये निकली, कुल मिलाकर 25 किलो गांजा जिसकी बाजार कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई, पुलिस ने मौके पर ही पूरा माल जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया, इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना देवभोग में NDPS एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है, पुलिस का साफ संदेश है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून का शिकंजा लगातार कसता रहेगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

