प्रशंसा पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित
सिरसा 3 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस जिला डबवाली में कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों का गहन अवलोकन करने के उपरांत उनका चयन किया गया है । उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और सेवा भावना को सुदृढ़ करने में ऐसे सम्मान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रबंधक थाना सदर व चौकी चौटाला प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह को नशा तस्करी के मामलों में वांछित मुख्य तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए 16 मार्च से 31 मार्च तक चलाए गए विशेष अभियान में सराहनीय कार्य करने के लिए तृतीय श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इसी तरह मंडी डबवाली में हुई स्नैचिंग की वारदात को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए चौकी गोल बाजार की टीम, चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई जगजीत सिंह व एसपीओ राजबीर को तृतीय श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का दक्षता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर तृतीय श्रेणी प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया तथा उन्हं् भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया । साथ ही उन्होंने अन्य पुलिस कर्मचारियों से भी इन कर्मठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया ।डबवाली पुलिस द्वारा इस प्रकार के सम्मान समारोह पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करने और बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

