सिरसा 3 अप्रैल (आरएनएस)। डबवाली पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत हुए जगजीत सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर एसपी डबवाली ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का प्रतीक भी होती है । उन्होंने नव पदोन्नत एएसआई जगजीत सिंह से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पहले से भी अधिक मेहनत, निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे ।एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिस सेवा समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त माध्यम है । प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को चाहिए कि वह जहां भी नियुक्त हो, वहां के नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करते हुए सहयोग और विश्वास का वातावरण बनाए तथा अपनी कार्यशैली से पुलिस की सकारात्मक और संवेदनशील छवि को और मजबूत करे ।उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ नई चुनौतियां भी आती हैं, जिन्हें अवसर मानकर स्वीकार करना ही एक सच्चे पुलिसकर्मी की पहचान है।वर्तमान में एएसआई जगजीत सिंह पुलिस चौकी गोल बाजार में अनुसंधानकर्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं । पदोन्नति पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई बांटी और सभी का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

