जौनपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायचंद गांव में स्थित एक पोखरे में श्रमिक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन बार.बार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के अनुसार गांव के 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार गौड़ पुत्र धनु गौड़ गुरुवार लगभग 9 बजे खेत काटने के लिए उसे बुलाकर ले गया। दूसरे दिन शुक्रवार को सवेरे धर्मेंद्र की लाश गांव में ही स्थित पोखरे में देखी गई। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि गांव के व्यक्ति द्वारा की हत्या करके लाश को पोखरे में फेंक दिया गया है। हत्या का कारण पूछे जाने पर परिजनों ने बताया कि मजदूरी को लेकर के विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि देखने से पानी में डूब कर मृत्यु होने की घटना प्रतीत हो रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

