जौनपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। चन्दवक के डोभी क्षेत्र के खुज्झी गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। जिससे गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।इस घटना में करीब ढाई बीघे गेहूं की फसल के नुकसान की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाए लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।गांव निवासी जंग बहादुर यादव यपुत्र राजाराम यादवद्ध ने बताया कि उनकी लगभग दो बीघे गेहूं की फसल जल गई। वहीं प्रमिला सिंह यपत्नी स्वण् काशीनाथ सिंहद्ध के अनुसारए उन्हें करीब 5 बिस्सा फसल का नुकसान हुआ है। गांव के ही नरेंद्र यादव ने ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में वे हल्का झुलस भी गए।जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी और राजस्व विभाग के लेखपाल उमेश सोनकर मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

