जौनपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार दोपहर एक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।इसी थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी 14 वर्षीय लाल बिहारी का पुत्र राज यादव के घर में बिजली की तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के समय घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था।कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो राज को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन.फानन में उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गयाए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गौरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

