जौनपुर 3 अप्रैल (आरएनएस ) निषाद राज जनसेवा समिति, जोगियापुर के तत्वावधान में भगवान निषादराज के जन्मोत्सव को इस वर्ष भव्य और दिव्य रूप में मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर नगर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, समिति के अनुसार शोभा यात्रा का शुभारंभ जौनपुर जंक्शन (भंडरिया स्टेशन) से होगा। यहां से गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों के साथ यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जोगियापुर स्थित शास्त्री पुल के नीचे भगवान निषादराज मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा में भगवान निषादराज और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राज भूषण चैधरी निषाद शामिल होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

