जौनपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। जनपद में बहुप्रतीक्षित आराध्य भगवान परशुरामजी की भव्य प्रतिमा की स्थापना कर दी गई है। यह प्रतिमा राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के बाईपास ग्राम कुल्हनामऊ तहसील सदर में लगी है। इस मूर्ति स्थापना में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने वाले पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी उद्योगपति प्रमोद पाठक ने बताया भगवान श्री परशुराम के मूर्ति स्थापना के प्रेरक और सूत्रधार बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मूर्ति स्थापना के पूर्व मूर्ति के आधार स्तम्भ की विधिपूर्वक पूजन अर्चन किया। उन्होंने आराध्य भगवान श्री परशुराम के मूर्ति के पद पर तिलक लगाकर पुष्पहार अर्पण कर विधिवत पूजन करने बाद जयघोष के साथ मूर्ति को स्थापित कर दिया।मूर्ति का 19 अप्रैल अक्षय तृतीया को परशुराम जन्मोत्सव पर 51 बटुक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद मूर्ति को आम दर्शन हेतु खोल दिया जाएगा। इसका भव्य लोकार्पण समारोह बाद में तय तिथि पर किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

