सुलतानपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। कोतवाली नगर स्थित शुभांगी हॉस्पिटल में युवक की संदिग्ध मौत के बाद उठे विवाद के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अचानक अप्रैल माह में निशुल्क सर्जरी की घोषणा कर दी है। अंबेडकर जयंती से पहले डॉ. राजेश गौतम द्वारा जारी इस पहल को जहां एक ओर गरीब मरीजों के लिए राहत बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे चल रहे विवाद के बीच डैमेज कंट्रोल के रूप में भी देखा जा रहा है। घटना के बाद से अस्पताल की कार्यप्रणाली और चिकित्सकीय निर्णयों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
मृतक के परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही, हालत बिगडऩे के बावजूद प्रक्रिया जारी रखने और बाद में रेफर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामला अब केवल एक मौत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसे और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इस बीच विभागीय सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि अस्पताल का संचालन निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

